Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: चंपावत:खेतीखान में युवक के पेट में मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 13, 2023
आपसी रिश्तेदारों में खूनी जंग पेट में चाकू मारकर किया घायल चंपावत जिले मे लोहाघाट थाना क्षेत्र के खेतीखान के नलिया गेट के पास सोमवार देर शाम दो रिश्तेदारों की मामूली कहासुनी खूनी जंग में बदल गई जिसमें उमेश जप्रैल पुत्र गगन जप्रैल( हाल निवासी खेतीखान) के द्वारा नेपाल निवासी करण जप्रैल( हाल निवासी धामी सौन) नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया हमले में चाकू युवक के पेट में जा लगा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में घायल युवक को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया मंगलवार को घायल करण के जीजा सुरेश बोरा के द्वारा लोहाघाट थाने में आरोपी उमेश जप्रैल के खिलाफ तहरीर दी गई लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी उमेश के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 ,323 ,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है एसओ खत्री ने कहा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जानकारी के मुताबिक घायल युवक का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है दोनों युवक नेपाल के रहने वाले हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं तथा यहां रहकर मजदूरी किया करते थे

जरूरी खबरें