Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: पुलिस के लिए चुनौती बना गंगोलीहाट में चोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी 60 घंटे 70 पुलिसकर्मी फिर भी नहीं खोज सके हत्यारोपी संतोष को

Laxman Singh Bisht

Mon, May 15, 2023
  गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में पत्नी सहित चार महीलाओ की हत्या करने वाले हत्यारों को खोज निकालना पुलिस के लिए चुनौती बना है घटना के 60 घंटे बाद भी 70 पुलिसकर्मी जंगलों व पहाड़ों की खाक छान रहे हैं पर पुलिस अभी तक हत्यारोपी संतोष राम को पकड़ने की बात तो दूर उसका कुछ सुराग तक नहीं लगा पाई है वहीं क्षेत्र में संतोष राम के द्वारा रामगंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की बात चल रही है पुलिस के द्वारा संतोष राम को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड से लेकर ड्रोन कैमरे तक की सहायता ले रही है फिर भी 60 घंटे बीत जाने के बाद हत्यारोपी का कोई पता नहीं है हत्यारोपी के ना पकड़े जाने से गांव में काफी दहशत का माहौल है ग्रामीणों का कहना है हत्यारोपी से उन्हें भी अपनी जान का खतरा है कुल मिलाकर हत्यारोपी संतोष राम पुलिस के लिए चुनौती बन चुका और फिलहाल छलावे की तरह गायब है वही पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश मे पुलिस की टीम के द्वारा जंगलों व नदियों के किनारे सर्च अभियान चलाया जा रहा है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

जरूरी खबरें