Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: टनकपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 23, 2024
टनकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश टनकपुर नगर के एक होटल के कमरे में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली है। युवक की उम्र 23 वर्ष के लगभग है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक श्याम वशिष्ठ उम्र 23 वर्ष पुत्र हरी राम वल्लभनगर कॉलोनी थाना सुनगड़ी, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का बताया जा रहा है। युवक के पास मिले पर्स से 2310 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। वही होटल स्वामी अनिल कुमार व कर्मचारी शुभम जोशी ने बताया है कि पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी युवक श्याम वशिष्ठ ने बीते दिन गुरुवार को एक रूम बुक किया। शुक्रवार को चेकआउट टाइम होने पर जब कर्मचारी ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाब ना मिलने पर व कमरा न खुलने पर तुरंत टनकपुर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दरवाजे की कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला गया। रूम में युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया। जिसे पुलिस ने तुरंत नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को इसकी सूचना देकर पंचनामा भर कर अन्य कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बुद्धि बल्ल्भ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल लालबाबू , होटल स्वामी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है

जरूरी खबरें