Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: सितारगंज:पति निकला महिला का हत्यारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 31, 2023
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, लगा पुलिस के हाथ। सितारगंज क्षेत्र  में मिले एक महिला के शव का पुलीस ने खुलासा कर दिया है  सितारगंज पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर मृतका के पति को गिरफ्तार किया। सीओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 28 जुलाई की शाम दोनो पति पत्नी खेत में लगे टयूबवेल में नहाने जाते हैं बोलकर घर से निकले लेकिन शाम को परमजीत अकेला घर पहुचा। काफी देर तक जब जसबीर कौर के घर वापस न आने पर बच्चो द्वारा खोजबीन करने पर जसवीर कौर का शव खेत मे मिला जिसके गले पर निशान दिखायी दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच करी गई जांच में मृतका के पति का हत्या में सम्मिलित होना प्रकाश में आया मुखबिर की सूचना पर 30 जुलाई की देर रात्री में पुराने चीका घाट पुल पर से पुलिस ने परमजीत को पकड़ा। परमजीत ने अपना जुर्म कबूलते हुये बताया कि दोनो पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होना तथा पत्नी के चाल चलन पर काफी समय से शक होने के कारण शाम को नहाने के लिये खेत में पहुंचकर पुनः झगड़ा होने पर मौका पाकर अपने पास रखे कपड़े के परांदे से गला घोटकर जसवीर कौर की हत्या कर दी वहीं पुलिस ने परमजीत को अपनी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

जरूरी खबरें