Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: उत्तराखंड के सेवानिवृत्ति डीजीपी सिद्धू के खिलाफ एसआईटी ने जांच करी शुरू, भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के लगे हैं गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 3, 2023
सेवानिवृत्त डीजीपी बीएस सिद्धू के विरुद्ध एसआइटी ने जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।आरोप है कि बीएस सिद्धू ने वर्ष 2012 में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक पद पर रहते हुए राजपुर रोड स्थित वीरगिरवाली आरक्षित वन भूमि में धोखाधड़ी से भूमि खरीदी थी। इसके लिए उक्त भूमि से साल के 25 पेड़ों को भी कटवाया था। वन विभाग ने 22 अक्टूबर 2022 को राजपुर थाने में सेवानिवृत्त डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था।

जरूरी खबरें