Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: चंपावत: पाटी क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 27, 2024
पाटी क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख में होली की रात को 25 साल के युवक पान सिंह की हत्या कर दी गई है युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है जानकारी के मुताबिक पान सिंह मंगलवार रात 11:00 बजे तक होली में था रात में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है परिजनों की तहरीर पर पाटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है घटना की सूचना पर पाटी पुलिस एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व मे घटाना स्थल में पहुंची पुलिस ने युवक के सव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ करी गई एसओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया पान सिंह के सर और गर्दन में चोट के निशान है परिजनों की तहरीर पर पाटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसओ कोरंगा ने बताया पान सिंह का सव गांव से 1.5 किलोमीटर  दूर पर पड़ा मिला मालूम हो पान सिंह गांव में ही दुकान चलाता था पान सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पुलिस हत्यारे की जांच में जुट गई है वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने पाटी जाकर घटना की जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए

जरूरी खबरें