Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: गंगोलीहाट में 4 महिलाओं की हत्या करने वाले संतोष राम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने जंगल से सव किया बरामद

Laxman Singh Bisht

Mon, May 15, 2023
  शुक्रवार को गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में 4 महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारे संतोष राम ने जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सोमवार को पुलिस ने खोजबीन के दौरान दिगालीबगढ़ के पास जंगल में संतोष राम के शव को पेड़ में लटका देखा पुलिस ने हत्यारोपी संतोष राम के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है मालूम हो शुक्रवार को संतोष राम ने गांव मे अपनी पत्नी सहित 4 महिलाओं की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था तब से पुलिस उसकी तलाश में जंगलो में मारी मारी फिर रही थी वही संतोष राम के मरने की खबर से गांव वालों ने राहत की सांस ली, संतोष की तलाश में पिछले 60 घंटे से 70 पुलिस के जवान जंगलों की खाक छान रहे थे तथा पुलिस के द्वारा उसकी तलाश में ड्रोन कैमरो के साथ-साथ डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही थी पर शातिर संतोष राम पुलिस के हाथ जिंदा नहीं लग पाया अपने भाई से जलन के चलते संतोष राम ने अपने परिवार के साथ-साथ अपने भाई के परिवार को भी तबाह कर डाला

जरूरी खबरें