Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सूचना

: चंपावत:बनबसा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पोक्सो सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 2, 2024
बनबसा में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पोक्सो सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज चंपावत जिले के बनबसा में दुकानदार के द्वारा नाबालिग किशोरी को दुकान में बंद कर नशीला पदार्थ खिलाकर कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई हिमानी गहतोड़ी को सौंपी गई है।बनबसा क्षेत्र की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया उसकी 13 वर्षीय बेटी 23 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे हीरा चंद की दुकान में सामान लेने गई थी। दुकानदार ने उसकी बेटी को दूसरे कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर दुकानदार ने उसे छोड़ दिया। तथा किशोरी से किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने घर आने पर सारी बातें अपनी मां को बताईं लेकिन डर से पुलिस को कुछ नहीं बताया। शनिवार दो मार्च को नाबालिग की मां थाने पहुंची और तहरीर सौंपी। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मामले में आरोपी दुकानदार पर धारा 342/354/506 और 7/8/18 पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक संतोषी ने पीड़ित किशोरी और उसकी मां से पूछताछ की है। सीओ ने बताया विवेचना की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी खबरें