Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: लोहाघाट:युवक के खाई में गिरने के मामले में आया नया मोड़ पुलिस ने युवक के साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का किया मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 25, 2024
युवक के खाई में गिरने के मामले में आया नया मोड़ परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का  मुकदमा किया दर्ज रविवार देर शाम मरोड़ाखान रेगरू सड़क में खरक के पास एक व्यक्ति के 200 मीटर गहरी खाई में गिरे होने की सूचना लोहाघाट पुलिस को मिली थी जिसके बाद एसएचओ लोहाघाट पुलिस टीम व फायर टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और खाई में गिरे गंभीर रूप से घायल कृष्ण राम निवासी मरोड़ाखान को निकाल कर लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था सोमवार को घायल कृष्ण राम के चचेरे भाई प्रकाश कुमार पुत्र दीवान राम निवासी मरोड़ाखान ने लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए मरोड़ाखान निवासी जगदीश जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी पर उसके भाई कृष्ण कुमार को शराब पिलाकर पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या करने के उद्देश्य से 200 मीटर गहरी खाई में फेंकने के आरोप लगाते हुए आरोपी जगदीश जोशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से करी वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया वादी प्रकाश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश जोशी निवासी मरोड़ाखान के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा करी जा रही है तथा आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं वही प्रकाश ने बताया घायल कृष्ण कुमार की स्थिति काफी गंभीर है जिसे हल्द्वानी चिकित्सालय से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया है अभी तक उसे होश नहीं आया है जानकारी के मुताबिक घायल कृष्ण कुमार और आरोपी जगदीश जोशी रविवार को एक साथ शराब पी रहे थे और देर शाम को यह घटना हो गई और आरोपी जगदीश जोशी घटना होने पर घटनास्थल पर अपनी कार मे मौजूद पाया गया जानकारी के मुताबिक घायल युवक दिल्ली में नौकरी करता है तथा दो दिन पहले ही वह गांव आया हुआ था  

जरूरी खबरें