रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पुलिस का एक्शन, आदतन अपराधी को किया गया पाबन्द
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट पुलिस का एक्शन, आदतन अपराधी को किया गया पाबन्द

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में जनपद में आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस के द्वारा लगातार नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा मोहित ढेक पुत्र महेश ढेक, निवासी कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत के विरुद्ध धारा 129(जी) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे सदाचार बनाए रखने हेतु पाबन्द किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के सेवन एवं नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के साथ-साथ क्षेत्र में आए दिन उपद्रव एवं हंगामा कर आमजन को भयभीत एवं परेशान करता रहा है। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होने की शिकायतें रही हैं। ऐसे व्यक्ति का बिना पाबन्द स्वच्छन्द रहना जनहित एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से उचित न होने के कारण पुलिस द्वारा नियमानुसार यह कार्यवाही की गई।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में
1. FIR No. 323/19, धारा 8/21 NDPS Act, थाना खटीमा।
2. FIR No. 39/21, धारा 8/18/21 NDPS Act, थाना लोहाघाट।
3. FIR No. 05/20, धारा 8/22 NDPS Act, थाना पाटी।
4. FIR No. 76/18, धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना चम्पावत।
5. मु0क्र0सं0 02/22, धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, थाना लोहाघाट।
6. मु0क्र0सं0 02/25, धारा 129(जी) BNS, थाना लोहाघाट मे दर्ज है।

एसपी चंपावत ने कहा आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यावही लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना