Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचेश्वर पुलिस ने 6 पेटी शराब व बियर के साथ तीन तस्करो को किया गिरफ्तार। अल्टो सीज

एसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही।लोहाघाट। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो को देखते हुए पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। एसपी के निर्देश पर सोमवार देर रात थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र मे पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में खालगड़ा - किमतोली मुख्य सड़क में की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को ऑल्टो कार संख्या UK-03-C- 8230 में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 48 कैन बियर, 24 बोतल मैकडॉवेल व 24 बोतल देसी मसालेदार शराब माल्टा मार्का कुल 06 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ के थाना कोतवाली पंचेश्वर में धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त मारुती ऑल्टो कार को भी धारा 72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के सीज़ कर कब्जे लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया शराब तस्करी में पुलिस ने सूरज सिंह पुत्र हिम्मत सिंह आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम मटियानी। राकेश राम पुत्र स्वर्गीय पुनाराम आयु 27 वर्ष, निवासी ग्राम मटियानी तथा संदीप कुमार पुत्र तारा राम निवासी ग्राम मटियानी को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम मे हेमंत सिंह कठेत- थानाध्यक्ष पंचेश्वर, हेड कांस्टेबल अजय कुमार , कांस्टेबल पवन वर्मा कांस्टेबल राजेंद्र गिरी थाना पंचेश्वर शामिल रहे।

जरूरी खबरें