Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: किच्छा पुलिस ने कब्र से निकाली नाबालिग किशोरी की लाश ,पिता पर हत्या करने का अंदेशा, किशोरी के मामा ने दी थाने में दी थी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Mon, May 29, 2023
  उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक किशोरी की मौत का मामला सामने आया है जिसके बाद अब किशोरी के पिता पर ही हत्या करने की आशंका जताई जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कब्र से बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौलीकला में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जिसमें मृतका के मामा गुड्डू के द्वारा  पुलिस मे शिकायत करते हुए मृतका के पिता पर ही हत्या की आशंका जताई गई है.. बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय किशोरी सोनी की मौत 23 मई को हो गई थी और उसके पिता जाकिर अली के द्वारा उसको कब्र में दफन कर दिया गया था  जिसके बाद अब मृतका के मामा गुड्डू की शिकायत पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है

जरूरी खबरें