Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: चंपावत :मंगलेख हत्याकांड में मृतक के चाचा ने दो भाइयों व बाप पर जताया हत्या का शक थाने में दी नामजद तहरीर

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 28, 2024
मंगलेख हत्याकांड में मृतक के चाचा ने दो भाइयों व बाप पर जताया हत्या का शक थाने में दी नामजद तहरीर चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख में 26 मार्च होली की रात 25 साल के युवक पान सिंह की हत्या कर दी गई थी युवक का सव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर पड़ा मिला था वहीं मृतक पान सिंह के चाचा कुंदन सिंह ने गांव के ही दो सगे भाइयों भगवान सिंह पुत्र मदन सिंह व कृष्ण सिंह पुत्र मदन सिंह व उनके पिता मदन सिंह व एक अज्ञात पर पर शक जताते हुए पाटी थाने में नामजद तहरीर दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने बताया अभी तक पुलिस के द्वारा सिर्फ भगवान सिंह को ही गिरफ्तार किया गया है अन्य से कोई पूछताछ नहीं करी जा रही है मृतक के चाचा ने बताया आरोपी भगवान सिंह की दुकान के भीतर व पीछे खून के निशान है उन्होंने पुलिस से चारों लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है उन्होंने बताया आरोपियों के परिवार से उनके परिजनों को जान का खतरा बना हुआ है उनके द्वारा पहले से ही जान से मारने की धमकी दी जा रही थी वहीं मृतक के सव का पुलिस के द्वारा हत्या के तीसरे दिन पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसके चलते परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश है उन्होंने बताया कल शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा

जरूरी खबरें