Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

: रुद्रपुर में ऑनर किलिंग, मां बाप ने प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटी की गला दबा कर की हत्या।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 26, 2024
रुद्रपुर में ऑनर किलिंग, मां बाप ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटी की गला दबा कर की हत्या। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ गंज में ऑनर किलिंग के चलते माता-पिता ने नाबालिक बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को दफनाने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर ले गए। आरोप है कि आरोपी माता-पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते गला घोटकर बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घटना को आत्म हत्या बताते हुए शव को उत्तर प्रदेश के रामपुर में दफन करने की तैयारी कर ली। सूचना के बाद रामपुर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया तो मृतका की गला दबा कर हत्या होना प्रकाश में आया। हत्या की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी माता पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया । कोतवाली पुलिस ने आरोपी माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जरूरी खबरें