Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: उधम सिंह नगर में हनीट्रैप का शिकार हुआ शिक्षक पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 27, 2023
  सुभाष नगर निवासी एक शिक्षक की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक महिला से हो गई। इसी बीच महिला ने अपने बर्थडे पार्टी में उक्त शिक्षक को निमंत्रण दिया, जिस पर वह महिला के घर पहुंच गया, महिला के षड्यंत्र के तहत उक्त दोनों आपत्तिजनक स्थिति में आ गए, तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार महिला के पति समेत चार लोग वहां आ धमके और उक्त शिक्षक की वीडियो बनाने लगे, मना करने पर चारों लोगों ने उप शिक्षक से दो लाख की डिमांड कर डाली जिस पर पेटीएम के द्वारा ₹30000 हड़प लिए और उसकी स्कूटी और मोबाइल भी लूट ली । पूरी घटना की जानकारी भुक्तभोगी शिक्षक ने थाना आईटीआई पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। आज आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यह लोग उक्त शिक्षक को तयशुदा कार्यक्रम के साथ अपना शिकार बनाना चाहते थे। आज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर महिला समेत चारों आरोपियों को को गिरफ्तार कर शिक्षक से लूटा गया मोबाइल फोन स्कूटी और ₹20000 की नकदी बरामद कर ली है । पकड़े गए आरोपियों में अंकित सिंह निवासी लालपुर थाना कुंडा, तमन्ना पत्नी अंकित सिंह निवासी उपरोक्त, राम सैनी निवासी बाजपुर और सुमित कुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एसएससी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस के माध्यम से जनता से अनुरोध किया है कि वह फेसबुक वगैरा पर एकदम से फ्रेंड ना बनाएं सोच समझकर ही कदम बढ़ाए क्योंकि इस तरीके के लोग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।

जरूरी खबरें