Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: हरिद्वार:30हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार दरोगा हुआ फरार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 11, 2024
30हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार दरोगा फरार एसएसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश् पर विजिलेंस की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरसाह चौकी में मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा दरोगा पंकज कुमार विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से फरार हो गया जबकि दरोगा का सहयोगी पीआरडी जवान 30 हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथ पढ़ गया पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले आई है दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया है जबकि दरोगा की तलाश जारी है जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था तभी मौका देखकर विजिलेंस टीम पहुंच गई विजिलेंस की टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार हो गया जबकि 30 हज़ार की रिश्वत लेता हुआ पीआरडी का जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया वहीं एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दारोगा पंकज कुमार और पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसएसपी गुंज्याल ने लोगों से किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तुरंत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 में शिकायत दर्ज करने की अपील करी है एसएसपी गुंज्याल ने कहा शिकायत पर विजिलेंस तुरंत कार्रवाई करेगी

जरूरी खबरें