Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : गंगोलीहाट : नाबालिग छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।

गंगोलीहाट में शिक्षक पर लगे नाबालिग छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप शिक्षक गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर शिक्षक को भेजा जेल।पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में एक शिक्षक ने गुरु शिष्य की परंपरा को तार-तार कर दिया है।पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया गुरुवार 19 जून को गंगोलीहाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 18 जून को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अकेला देखकर शिक्षक केशर लाल ने उनकी लड़की का शारीरिक शोषण किया । थाना अध्यक्ष डांगी ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर शिक्षक केशर लाल के खिलाफ धारा 351(3)/65(1)/75 और पॉक्सो अधिनिमय में मुकदमा दर्ज किया है।तथा मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा न्यायालय के आदेश पर शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ भेज दिया है।

जरूरी खबरें