Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

सूचना

: रिश्तेदार बनकर लोहाघाट में महिला से करी एक लाख रुपए की ठगी ,पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 14, 2023
  लोहाघाट से साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां लोहाघाट के ठाड़ाढूंगा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से अज्ञात साइबर ठग ने रिश्तेदार बन कर 1लाख की ठगी कर ली महिला को ठगी का अहसास होने पर शुक्रवार को उन्होंने लोहाघाट थाने में तहरीर दी तहरीर में महिला ने बताया उनके पास मोबाइल नंबर 9864718476 से एक व्यक्ति का कॉल आया और उस व्यक्ति ने उन्हें उनका नजदीकी रिश्तेदार होने की बात कहते हुए अपने झांसे में ले लिया तथा उनसे अपने किसी कार्य के लिए एक लाख रुपए की मांग करी महिला ने बताया उन्होंने ठग के झांसे में आकर गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपए ठग के खाते में डाल दिया वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया महिला की तहरीर पर अज्ञात ठग के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच एसआई रिनी चौहान कर रही है तथा मामले की सूचना साइबरसेल को दे दी गई है एसओ मनीष खत्री ने क्षेत्र के सभी लोगों से साइबर ठगो के झांसे में ना आने की अपील की है

जरूरी खबरें