Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: खटीमा: बाघ की खाल व हड्डियों के साथ पिथौरागढ़ के चार वन तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 23, 2023
खटीमा में बाघ की खाल के साथ चार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग व एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, उत्तराखंड राज्य में वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं वन्यजीवों के अवैध व्यवसाय पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसटीएफ उत्तराखंड, वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो दिल्ली एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक टाइगर की खाल व दस किलो चार सौ ग्राम टाइगर की हड्डियों के साथ चार शिकारियों को पकड़ा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बीते कई दिनों से कुमाऊं क्षेत्र के जंगलों से वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं व्यवसाय की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली वाइल्डलाइफ क्राइम पेट्रोल एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वन्यजीव तस्करों को भारी मात्रा में वन्यजीवों के अंगों हड्डियों के साथ 11 फीट की एक टाइगर की खाल एवं एक बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चारों आरोपी किशन कुमार, गजेंद्र सिंह, संजय कुमार, हरीश कुमार जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। जो टाइगर की खाल व हड्डियों को खटीमा बेचने आए थे एसटीएफ उत्तराखंड और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चारु शिकारियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम की धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। वही बरामद टाइगर की खाल के लिए कहां शिकार किया गया इसकी जांच की जा रही है वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

जरूरी खबरें