Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

: लिफ्ट देकर महिला से बलात्कार करने वाले टैक्सी चालक को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार चंडीगढ़ की थी महिला

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
  देहरादून के थाना क्लिमेंट टाउन में 1 व्यक्ति द्वारा लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से रेप और लूट करने का मामला सामने आया है पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है घटना 3 मई की है जब चंडीगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने देहरादून आई थी जो वापस जाने के लिए शिमला बाईपास से लिफ्ट लेकर एक गाड़ी में आईएसबीटी के लिए बैठी थी अकेली महिला को देखकर गाड़ी चला रहा आरोपी महिला को देहरादून से सटे आशारोड़ी के जंगल में ले गया और उसने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और महिला को जंगल में ही छोड़कर वहां से भाग गया रात भर महिला आशा रोड़ी के जंगल में छिपी रही सुबह होती है उसने आईएसबीटी चौकी में जाकर अपनी आपबीती सुनाई पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और आखिरकार पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई जिस ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था इस व्यक्ति को पुलिस ने बिहारीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है जिसके पास महिला का लूटा हुआ सामान और उसकी गाड़ी भी बरामद की गई है गिरफ्तार अभियुक्त पेशे से टैक्सी ड्राइवर है जो सहारनपुर देहरादून रूट पर अक्सर टैक्सी चलाया करता था व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने 10,000 का इनाम देने की भी घोषणा की है        

जरूरी खबरें