Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

: चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष पर दबंगों ने दुकान में घुसकर किया हमला, हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष बुरी तरह घायल,पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 9, 2023
  चम्पावत के चौकी गांव के कुछ दबंग लोगों ने चम्पावत व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि चौकी गांव के 5 लोगो ने गुरुवार देर शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी के प्रतिष्ठान पर जाकर किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बुरी तरह चोटिल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149 ,307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया व्यापार मंडल अध्यक्ष के सर में गंभीर चोटें आई हुई है एसआई पिंकी धामी मामले की जांच कर रही है अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा दबंगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पर हमला क्यों किया फिलहाल यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है

जरूरी खबरें