Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हत्थे चढ़ा चकबंदी पटवारी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 11, 2023
विजिलेंस ने ₹50000 की रिश्वत लेते हुए चकबंदी पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार देहरादून की विजिलेंस टीम के द्वारा मुकदमे का डर दिखाकर ग्रामीण से ₹50000 की रिश्वत ले रहे चकबंदी पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस टीम आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर देहरादून ले आई है विजिलेंस की इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया जानकारी के मुताबिक ग्राम बोड़ाहेडी रुड़की निवासी मोहम्मद यूसुफ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 में शिकायत दर्ज करी थी उसने बताया वर्ष 2013 में उसने रागड वाला क्षेत्र में खरीदी गई वसीयत की जमीन को किसी अन्य को भेज दिया था इस मामले में आरोपी लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने मुकदमे का डर दिखाकर उससे एक लाख की रिश्वत मांगी पीड़ित ने बताया सौदा ₹50000 में तय हुआ पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस एसपी सेक्टर देहरादून रेनू लोहनी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए गुप्त रूप से जांच कराइ आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को विजिलेंस टीम ने हरिद्वार पहुंचकर चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर देहरादून ले आई वही एसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी काम के बदले में अगर रिश्वत मांग रहा है तथा किसी अधिकारियों या कर्मचारी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करी है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 मैं करें शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करी जाएगी

जरूरी खबरें