Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

: बागेश्वर के पूर्व युवा कल्याण अधिकारी व महिला वरिष्ठ सहायक को 7 साल कैद की सजा भारती के नाम पर फर्जीवाड़ा का लगा था आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 24, 2023
पूर्व युवा कल्याण अधिकारी और वरिष्ठ सहायक को सात - सात साल कि सश्रमकैद,   मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर गुंजन सिंह कि अदालत ने पूर्व युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर जीवन लाल और वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे को सात - सात साल कि सश्रम कारावास कि सजा सुनाई है, साथ ही दोषीयों पर जुर्माना भी लगाया गया है, अभियोजक पक्ष कि और से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मोहन राम का कहना है, कि वर्ष 2012 -013 में बागेश्वर जिले के युवा कल्याण अधिकारी पद पर तैनात जीवन लाल और वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे पर विभाग में नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से दो लाख पैतालीस हजार नौ सौ अस्सी रुपये का भुगतान करने का आरोप था,   नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से विभाग में नियुक्त किया गया था, फर्जी तरीके से भुगतान के मामले कि जांच कि मांग पूर्व पीआरडी जिला अध्यक्ष स्व0 मनोज कुमार द्वारा उठाई गयी थी, तत्कालिक जिलाधिकारी बागेश्वर द्वारा मामले जांच कृषि अधिकारी व अन्य अधिकारी द्वारा कि गयी, 18 सितम्बर 2018 द्वारा शाशन के आदेश के तहत वर्तमान युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर अर्जुन सिह द्वारा अपने विभाग के भष्ट्र अधिकारी व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कि गयी थी, तत्कालीन युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल, और वरिष्ठ सहायक ने जिन नौ पीआरडी जवानों को फर्जी तरीके से भुगतान किया गया था, उनमें अनुज कुमार और अरूण पंत के खाते में आनलाईन भुगतान होने से मामला खुला, इन दोनो पीआरडी जवानों को भी मामले में आरोपी बनाया गया और इनके खिलाफ 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया,  वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गये है, जीवन लाल, जबकि वरिष्ठ सहायक चित्रा पांडे वर्तमान में देहरादून में तैनात है,♥

जरूरी खबरें