: लोहाघाट:अल्टो कैंटर में भीषण भिरंत ऑल्टो चालक गंभीर रूप से घायल
Mon, Feb 12, 2024
अल्टो कैंटर में भीषण भिरंत ऑल्टो चालक गंभीर रूप से घायल
सोमवार सुबह 8:30 के आसपास लोहाघाट खेतीखान रोड में कर्णकरायत से लोहाघाट की ओर आ रही अल्टो कार संख्या यूके 03टीए 1409और चलथी से रेत भरकर कर्णकरायत की ओर जा रहे हैं कैंटर संख्या यूके03सीए 2277के बीच चोढ़ा ढेक के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई दुर्घटना में अल्टो चालक सूरज कुमार( 18) S/ O ऑफ राजू राम निवासी मल्ला ढेक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा
तुरंत उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया घायल का इलाज कर रही डॉक्टर दिक्षा व डॉक्टर करन ने बताया घायल के सिर व छाती में काफी चोटे लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया है दुर्घटना में अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए अल्टो में सिर्फ चालक सवार था वहीं दुर्घटना के कारण काफी देर सड़क में जाम लग रहा है मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय युवाओं के सहयोग से अल्टो को हटाकर जाम खोला गया वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी जाम में डेढ़ घंटा फंसे रहे विधायक के द्वारा लोहाघाट पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी गई तथा घायल का समुचित इलाज करने को फोन किया गया
: चंपावत:कठैल में घर के आंगन मे पलटा वाहन बाल -बाल बचे चार लोग।
Wed, Feb 7, 2024
कठैल में पलटा वाहन बाल -बाल बचे चार लोग।
चंपावत मे राष्टीय राजमार्ग टनकपुर-पिथोरागढ एनएच में कठौल के पास एक कार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें सवार चार लोग बाल बाल बच गए। बुधवार को पिथौरागढ से टनकपुर जा रहा कार संख्या 05 टीए 2988 अचानक अनियंत्रित होकर कठैल (चलथी) के समीप सड़क से पलटकर आवासीय मकान में पलट गई। गनीमत रही दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी। वाहन में सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई हैं। स्थानीय लोगों की मदत से घायलों को तत्काल बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
: लोहाघाट मे स्कूटी बाइक भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
Sun, Feb 4, 2024
लोहाघाट मे स्कूटी बाइक भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
रविवार को चंपावत लोहाघाट एनएच में लोहाघाट के पुनेठा पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई दुर्घटना में स्कूटी सवार दीपक चतुर्वेदी निवासी सुई लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को सड़क में पड़े देख लोहाघाट के फायर कर्मी सुनील जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पंडित मदन कॉलोनी के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायल का इलाज कर रही डॉक्टर मानसी ने बताया घायल का दाया पांव टूट गया है
तथा सर पर काफी गंभीर चोटे हैं घायल का प्राथमिक उपचार कर चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है वहीं दुर्घटना में बाइक सवार अशोक शर्मा निवासी मंच वह कमल सिंह निवासी नीड (चंपावत) को मामूली चोटे आई हैं प्रत्यक्षदर्सियो ने बताया दीपक चतुर्वेदी पेट्रोल पंप के पास से शीतला माता मंदिर की ओर मुड़ रहे थे तभी पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर तेज गति से जा रहे है बाइक सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना में पुलिस अस्पताल पहुंच गई है वहीं घायल चतुर्वेदी का हाल-चाल जानने को
लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सचिन जोशी सहित कई लोग पहुंचे टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं लोगों ने कहा एनएच में इस दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में विभाग द्वारा ना तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं ना ही कोई चिन्ह बनाए गए हैं लोगों ने कहा इस स्थान में दुर्घटना का हर वक्त खतरा बना रहता है लोगों ने
एनएच से इस स्थान में ब्रेकर बनाने की मांग करी है वहीं लोगों के द्वारा घायल की वक्त पर मदद करने के लिए फायर कर्मी सुनील जोशी व पंडित मदन कलोनी की सराहना करी है