रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
Laxman Singh Bisht
राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
सड़क हादसों में त्वरित मदद को बढ़ावा, ‘राह-वीर’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जनता मिलन में एआरटीओ, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राह-वीर (गुड समेरिटन) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले पात्र राह-वीर को 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने एआरटीओ, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दुर्घटना के ऐसे मामलों में आपसी समन्वय रखते हुए निर्धारित छह प्रारूपों में आवश्यक सूचनाओं एवं औपचारिकताओं को समय से पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र राह-वीर को योजना का लाभ मिलने में अनावश्यक विलंब न हो।जिलाधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए निःसंकोच आगे आएं और समय पर उपचार मिलने से बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद