Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

: रुड़की में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 26, 2023
रुड़की में राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई नोकझोंक पुलिस ने कांग्रेसियों को लिया हिरासत में रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाने तक नहीं दिया गया जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है तथा राहुल गांधी की गलत तरीके से सांसद सदस्यता को समाप्त करावा दिया गया है जिस कारण पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा सरकार का इसी तरह से तानाशाही रवैया रहा तो वह जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। वही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस मामले में सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके चलते पुलिस के द्वारा उन्हें वहां से हटाया गया है।

जरूरी खबरें