Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने बाराकोट में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 10, 2024
विधायक अधिकारी ने बाराकोट में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है बुधवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे विधायक अधिकारी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की जन विरोधी नीति  व काग्रेस की रीति व नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आहवाहन किया उन्होंने कहा इस बार उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटे कांग्रेस की झोली में आ रही है विधायक अधिकारी ने कार्यकर्ता में जोश भरते हुए कहा कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं वहीं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को जीताने का संकल्प लिया इस मौके पर पीसीसी सदस्य शंकर सिंह बोहरा,भागीरथ भट्ट ,नवीन जोशी, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, होशियार बोहरा,  शैलेंद्र राय ,प्रकाश राय डॉक्टर महेश ढेक ,खड़क सिंह , जगत सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे

जरूरी खबरें