Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गधेरे में गिरे युवक की पुलिस और युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाई जान। हालत गंभीर।

नानकमत्ता भीषण सड़क हादसे में चंपावत के शिक्षक की गई जान। नई कार खरीद कर लौट रहे थे शिक्षक।

टनकपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग 6 दुकानें जलकर खाक फायर टीम की सूझबूझ से टला हादसा

लोहाघाट: 2027 में भी सीएम धामी होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 चुनाव :परिहार

चंपावत:नाबालिग की सुरक्षा एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई। तीन के खिलाफ जांच

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: 2027 में भी सीएम धामी होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 चुनाव :परिहार

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

2027 में भी सीएम धामी होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 चुनाव :परिहार

भाजपा प्रदेश महामंत्री परिहार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 2027 में 60 से अधिक सीटे जीतने का किया दावा।भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार मंगलवार को चंपावत जिले के दौरे के तहत लोहाघाट पहुंचे। परिहार का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री परिहार ने डाकबंगला लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आवाहन किया। प्रदेश मंत्री परिहार ने कहा 2027 चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। परिहार ने 2027 विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटे जीतने का दावा किया।

प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं रह गए हैं ।जिस कारण कांग्रेसी नेता भाजपा पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा 2027 चुनाव में कांग्रेस की बुरी हालत होने जा रही है कांग्रेस एक नेतृत्व विहीन पार्टी है जो सिर्फ राजनीति करना जानती है कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य करती है उन्होंने कहा कर महापुरुष अध्यक्ष का चयन हो चुका है और अभी तक कांग्रेस अपने संगठन का विस्तार तक नहीं कर पाए उन्होंने कहा कांग्रेस नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे रहते हैं।

परिहार ने कहा जनता के सहयोग से भाजपा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। परिहार ने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक जीत बतलाया। उन्होंने कहा बंगाल जीत की राह आसान नहीं थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं की हिंसा के बीच भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत बेहतर कार्य करते हुए पहली बार बंगाल में भगवा लहराया तथा ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने कहा बंगाल जीत के बाद अब घुसपैठियों के रास्ते बंद होंगे तथा बंगाल को टीएमसी की गुंडा गर्दी से निजात मिलेगी और बंगाल डबल इंजन से जुड़ने से विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता सीखेंगे व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण

प्रदेश महामंत्री परिहार ने बताया भाजपा के पूरे देश में प्रशिक्षण अभियान चल रहे हैं । उन्होंने कहा प्रशिक्षण को उत्तराखंड में भी प्रारंभ किया गया है।पहले चरण में उत्तराखंड के 304 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किए गए हैं । अब जनपद स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किए जा रहे है अभी तक उत्तराखंड में 7 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया जा चुके हैं। उन्होंने बताया 14 व 15 मई को चंपावत जिले में भी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया जाना है तथा 15 व 16 मई को पिथौरागढ़ जिले के आदि कैलाश गुंजी में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाना है । उन्होंने कहा प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओ को जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास की जानकारी और देश के समक्ष जो चुनौतियां हैं उनका सामना कैसे करना है तथा डबल इंजन सरकार के द्वारा जो ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं उन्हें जनता के साथ संवाद स्थापित कर जनसंपर्क करते हुए योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ।

उन्होंने कहा आज एआई का जमाना है हम संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए इस टेक्नोलॉजी का किस प्रकार से उपयोग करें प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को बतलाया जाता है। उन्होंने कहा प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण । प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से इसको चरितार्थ करने में सफल होंगे। इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, लोहित खोलिया, पंकज ढेक, महेश बोहरा, सूरज कुमार, बलवंत गिरी ,विजय बोहरा ,गौरव पांडे, सोनू चौबे, नरेश फर्त्याल ,प्रवीण पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें