Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: देहरादून:लोकसभा चुनाव में भाजपा नए चेहरों पर खेल सकती है दाव कुछ सांसदो के कट सकते हैं टिकट कई सांसदों का जनता के बीच फीडबैक आ रहा है खराब

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 18, 2024
लोकसभा चुनाव में भाजपा नए चेहरों पर खेल सकती है दाव कुछ सांसदो के कट सकते हैं टिकट आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी लगातार जारी है लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत पैठ बनाने के लिए भाजपा द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी है इसके साथ ही बीजेपी अपने पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंप है कि वह आम जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर भी बीजेपी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर संभावित प्रत्याशियों का फीडबैक भी ले रहे हैं प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगातार जारी है केंद्र सरकार का मंतव्य है कि नए चेहरे को मौका देना चाहिए जिससे कि राज्य का विकास और तेजी के साथ हो सके हालाकि उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड का होता है सूत्रों को मुताबिक उत्तराखंड के कुछ सांसदों के टिकट कर सकते हैं अब देखना है कि वह सांसद कौन है क्योंकि उत्तराखंड के कुछ सांसदों से जनता काफी नाराज चल रही है और जनता के बीच से आने वाले फीडबैक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीरता से लेते हैं क्योंकि भाजपा काम को ईनाम वाली रणनीति पर चल रही है

जरूरी खबरें