Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

: बसपा ने उत्तराखंड की लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट करी जारी अल्मोड़ा सीट से नारायण राम होंगे बसपा प्रत्याशी

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 26, 2024
बसपा ने उत्तराखंड की लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट करी जारी अल्मोड़ा सीट से नारायण राम होंगे बसपा प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची नई दिल्ली मे लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आज उत्तराखंड के लिए 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इनमें दो लोकसभा क्षेत्रों से मुस्लिम प्रत्याशी खड़े किए हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने इस लिस्ट को जारी किया। इससे पहले, बसपा ने रविवार को पार्टी ने यूपी के लिए 25 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने टिहरी गढ़वाल से नीम चंद्र छुरियाल को टिकट दिया है। पौड़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। वहीं, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नारायण राम को मैदान में उतारा है, जबकि नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार लोकसभा सीट से जमील अहमद को चुनावी समर में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कैंप लखनऊ की ओर से इस लिस्ट को जारी किया गया है। आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले राज्य विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस के हाथ यहां पहले से खाली हैं  

जरूरी खबरें