रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट: बाल विकास विभाग ने जीआईसी चोमेल में लगाया आधार शिविर
Thu, Sep 11, 2025
.बाल विकास विभाग ने जीआईसी चोमेल में लगाया आधार शिविर
राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल मे बाल विकास विभाग के सौजन्य से आधार शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लगभग 34 लोगों के आधार सम्बन्धित कार्य किए गए। स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ साथ ग्रामीणों के भी आधार कार्ड में संशोधन संबंधी कार्य किए गए।चौमेल के सामाजिक कार्यकर्ता अजय बिष्ट के द्वारा शिविर मे आए ग्रामीणों की मदद की गई । अजय बिष्ट ने कहा क्षेत्र में आधार कैंप और लगाने की आवश्यकता है क्योंकि जो रोस्टर बना हुआ था बारिश के चलते कई जगह कैंप नहीं लग पाया ।बिष्ट ने कहा आधार कैंप लगने से लोगों को इसका फायदा मिल रहा है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन चंपावत का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: साहबराम : Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट, अब हर हफ्ते होगा ये काम
Thu, Sep 11, 2025
Ganga Expressway:
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में औद्योगिक विकास मंत्री गुप्ता नंदी ने और गति लाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जाना चाहिए, इसके लिए साप्ताहिक समीक्षा की जाए। Ganga Expressway
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पिकप भवन स्थित सभागार में मंत्री ने उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य कार्य की जानकारी दी। Ganga Expressway
जानकारी के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। एक्सप्रेसवे के मेंटीनेंस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। सड़कों की मरम्मत के साथ सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक में सचिव औद्योगिक विकास विजय किरण आनंद, एसीईओ हरि प्रताप शाही आदि मौजूद रहे।