Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उज्जैन: बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार,घटना स्थल की तस्दीक के दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा था,पकड़ने के दौरान झडप में आरोपी और दो पुलिस कर्मी घायल,महाकाल थाने के टीआई ने पीड़िता को गोद लेने की बात कही,

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 29, 2023
  उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप के आरोपी ने गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त से फरार होने का प्रयास किया। भागते समय वह गिरकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी है। जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है | दरअसल आरोपी को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम भरत सोनी है। वह उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र की ही झुग्गी बस्ती का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ जीवनखेड़ी में दुष्कर्म किया। वहीँ टीआई अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस जब आरोपी को जांच के लिए मौके पर लेकर गई, तो उसने वहां से भागने की कोशिश की। आरोपी ने अचानक दौड़ लगा दी। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस के जवान भी उसके पीछे भागे। इस दौरान आरोपी नीचे गिर पड़ा जिससे उसे चोट आई है। पुलिस आरोपी को लेकर जिला अस्पताल गई। आरोपी को पकड़ने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी सचिन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया | पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को रात में रेलवे स्टेशन के सामने से बैठाया था। वो उसे जीवनखेड़ी ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची शायद बस से देवास गेट एरिया में पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि 700 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची है।पुलिस इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है। एक मुख्य आरोपी भरत सोनी, जिस पर 376 और POCSO के तहत केस दर्ज किया है। दूसरा आरोपी राकेश मालवीय, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने ये भी बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। उज्जैन के महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने पीड़ित बच्ची को गोद लेने की बात कही है। इस केस में टीआई अजय वर्मा ही इंवेस्टिगेशन कर रहे हैं। पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। 25 सितंबर को बच्ची बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दंडी आश्रम के पास मिली थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। फुटेज में ही बच्ची 5 ऑटो ड्राइवर के साथ दिखी है। SP सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित सतना जिले के एक गांव की रहने वाली है। 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतवारा थाने में दर्ज है।

जरूरी खबरें