Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

रिपोर्ट: साहबराम : Railway news  : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर फिर शुरू हुई पैसेंजर ट्रेनें

Editor

Sun, Sep 7, 2025

Railway news  : दक्षिण हरियाणा के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों और खाटूश्याम जाने वाले रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां रेवाड़ी- फुलेरा ट्रैक पर कुंड से अटेली तक लाइन के दोहरीकरण कार्य को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद कई ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू कर दिया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से महेंद्रगढ़ ही नहीं, बल्कि रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और भिवानी से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी।

ये ट्रेनें हुई बहाल

ट्रेन नंबर 09639/ 40, मदार- रोहतक एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर से रोजाना संचालित हो रही है। यह ट्रेन रोहतक से दोपहर 01.20 बजे रवाना होकर 03.20 बजे रेवाड़ी, 04.20 बजे नारनौल, साढ़े 6 बजे रींगस पहुंचते हुए रात 10.35 बजे मदार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसी तरह वापसी में मदार से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर 06.33 बजे रींगस, 08.40 बजे नारनौल, 10.40 बजे रेवाड़ी तथा दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी।

मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन

रेवाड़ी- रिंग्स खाटू श्याम मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 09637/ 38, सितंबर महीने में 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 व 20 तारीख को चलेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 09633, 2 सितंबर, 5, 6, 12, 13, 16, 19, 20, 26 व 27 सितंबर तथा ट्रेन नंबर 09634, 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 व 28 सितंबर को चलेंगी. इन ट्रेनों का समय भी पूर्व निर्धारित रहेगा। इनके अलावा, ट्रेन नंबर 14087/ 88 रविवार से अप डाउन दोनों तरफ से चलेगी।

जरूरी खबरें