Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में विकासखंड स्तरीय प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 8, 2025

आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को चंपावत जिले के विकासखण्ड बाराकोट में विकासखंड स्तरीय प्रथम सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट, जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव डायट प्रवक्ता डा अनिल कुमार मिश्रा, सह जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव प्रकाश उपाध्याय, ब्लाक समन्वयक सामाजिक विज्ञान महोत्सव रमेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और बताया गया कि किस प्रकार सामाजिक विज्ञान विषय हमारे भविष्य के जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। सामाजिक विज्ञान महोत्सव में भाषण, माडल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड बाराकोट के सभी संकुलों में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में अशद अली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, माडल प्रतियोगिता में अंकिता तिवारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, क्विज प्रतियोगिता में तेजस अधिकारी अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह अधिकारी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में ऋतेश कुमार वर्मा, हेम चन्द्र पाण्डेय, विनोद जोशी, विनोद पांडेय, शोभा, अशोक पाण्डे, गिरिजेश पांडेय, राखी गहतोड़ी, मेनका साह, गीता सांगुडी, रेनू मेहता, प्रकाश कुमार, प्रदीप सिंह आदि ने सहयोग दिया।

जरूरी खबरें