Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंपावत :जनहित की योजनाओं में ढिलाई नहीं डीएम ने दिए निर्देश कोई घोषणा लंबित न रहे

चंपावत:एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल ही कमल:पीएम मोदी

Laxman Singh Bisht

Mon, May 4, 2026

गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक खिला कमल ही कमल:पीएम मोदी

मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी मिला आशीर्वाद। बंगाल में चला मोदी मैजिक

पश्चिम बंगाल ,असम व पुडुचेरी जीत के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। बंगाल जीत पर पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय से कहा बंगाल में नए सूरज का उदय हुआ है कहा गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। पीएम मोदी ने असम जीत पर कहा मां गंगा के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद भी भाजपा को मिला है। पीएम मोदी ने कहा पहली कैबिनेट में बंगाल में आयुष्मान भारत योजना संचालित की जाएगी तथा घुसपैठियो पर कड़ी कार्रवाई भाजपा सरकार के द्वारा अमल में लाई जाएगी। पीएम मोदी ने कहा नारी विरोधी पार्टियों को मातृशक्ति ने नारी बंदन बिल को पास न करने की सजा दी है। पीएम मोदी ने कहा पिछले चुनावो बंगाल में कई निर्दोष लोगों की हत्या की जाती थी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई जुल्म ढाए जाते थे पर इस बार के चुनाव में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई ।पूरे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जिसके लिए वह सुरक्षा बलो, चुनाव आयोग व चुनाव संपन्न कराने में लगे कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं। मोदी ने कहा अब बंगाल में गन का नहीं जनता का होगा शासन। पीएम मोदी ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत के लिए राज्यों की जनता व समस्त देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा बंगाल में भय मुक्त शासन दिया जाएगा यह उनकी गारंटी है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने देश के करीब-करीब हर राज्य में सरकारें बनाई हैं। आजादी के आंदोलन का जो भाव था, उसका उन्हें लाभ मिला था, उसमें से उपजा हुआ जनादेश था। जैसे-जैसे आजादी के आंदोलन के भावों से आगे निकलकर देश धरातल के कामों पर लौटा, वैसे-वैसे कांग्रेस, जनता का भरोसा खोती चली गई।

बीते दशकों में देश ने युवाओं की अनेक पीढ़ियां जोड़ी हैं लेकिन कांग्रेस घटती ही चली गई। कांग्रेस देश की संस्कृति को नहीं समझ पाई, देश की संवेदनाओं को नहीं समझ पाई। कांग्रेस आकांक्षाओं की राजनीति जानती ही नहीं।। बंगाल में भाजपा जहां 209 सीट पर आगे है तो वही टीएमसी 78 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। भवानीपुर सीट से भी ममता बनर्जी पीछे चल रही है।

जरूरी खबरें