Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट: साहबराम : New Expressway: हरियाणा के इस शहर से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

New Expressway: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी खबर है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गुजरने वाला यह एक्सप्रेसवे आने वाले समय में आरामदायक यात्रा की नई इबारत लिखेगा। एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू हो गया है। हालांकि, निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

ट्रैफिक जाम से राहत

बल्लभगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण से यातायात की भीड़ कम होगी। इससे यात्रा का समय भी बचेगा। इस बीच, साहूपुरा गांव के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जा रहा है।

इस परियोजना को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस एक्सप्रेसवे पर जिन स्थानों पर फ्लाईओवर निर्माण समेत अन्य काम चल रहे हैं। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बाढ़ के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साहूपुरा गांव के जाट चौक पर सड़क धंस गई है, जिससे दोपहिया वाहन, राहगीर और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बचा हुआ काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

जरूरी खबरें