Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मुंबई:बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन। बॉलीवुड में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन। बॉलीवुड में शोक की लहर।

दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से की थी फिल्मी जीवन की शुरुआत।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में कल देर रात निधन हो गया है। बॉलीवुड के हीमैन के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र को गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कल देर रात निधन हो गया। शोले के बीरू के निधन से पूरे देश व बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। धर्मेंद्र को 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्में की थी। 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद भी रहे धर्मेंद्र। धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में दी थी तथा हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम बनाया था। शोले के वीरू के रोल को आज भी याद किया जाता है। धर्मेंद्र ने शोले ,प्रतिज्ञा ,में इंतकाम लूंगा, गुलामी, बटवारा, लोफर ,गजब, मेरे हमदम मेरे सहित कई हिट फिल्में दी थी,8 दिसंबर 1935 को पंजाब में जन्मे थे धर्मेंद्र। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर छा गई है। अपने समय में धर्मेंद्र हर वर्ग की पहली पसंद रहे। धर्मेंद्र के नाम से ही दर्शन सिनेमा हॉल की टिकट खिड़कियों तक खिंचे चले आते थे। धर्मेंद्र के निधन पर कई दिग्गज अभिनेताओं व राजनेताओं ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र को गरम धरम के नाम से भी जाना जाता था।

जरूरी खबरें