Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Manisha Death Case : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, घटनास्थल को किया सील 

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Manisha Death Case : मनीषा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मनीषा मौत मामले में सीबीआई के अधिकारी फिलहाल दिल्ली में तीसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय लेकर मामले का खुलासा करने में जुटे हैं, इसी बीच भिवानी के सिंघानी नहर के आसपास की जगह जहां मनीषा का शव पहली बार लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था, उसे सील कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, अब तक सीबीआई की टीम भी घटनास्थल पर चार बार पहुंचकर जांच कर चुकी है। जबकि दिल्ली से बुलाई गई सेंट्रल एफएसएल टीम ने मनीषा मौत मामले में सीन रिक्रिएट कर एक-एक पहलू को बारीकी से जाना है। इस दौरान मनीषा मौत मामले में चश्मदीद, खेत मालिक और खेत का साझेदार भी मौजूद रहा है।Manisha Death Case

मिली जानकारी के अनुसार, तीन सितंबर से मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। सीबीआई की जांच अब निर्णायक मोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई के हाथ लग चुकी है। जिस पर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानने के लिए एक टीम दिल्ली गई हुई है जबकि सीबीआई के कुछ अधिकारी यहां डटे हैं। 

सीबीआई की टीम घटना स्थल पर कई बार पहुंची है। सीबीआई ने टेपिंग कर आसपास के क्षेत्र को संरक्षित यानी सील कर दिया है। सीबीआई के अधिकारी जांच के लिए जब भी सिंघानी व ढिगावा पहुंचे, एक गाड़ी हमेशा घटना स्थल पर मौजूद रही है।Manisha Death Case

जरूरी खबरें