Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मुंबई इमारत हादसे में लीदूं (चोमेल) निवासी युवक की मौत। क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

मुंबई इमारत हादसे में लीदूं चोमेल निवासी युवक की मौत। क्षेत्र में शोक की लहर। बीते 26 अगस्त की आधी रात को मुंबई के विरार ईस्ट में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से चंपावत जिले के चौमेल क्षेत्र के लिए लीदूं गांव के युवक हरीश सिंह बिष्ट उम्र 34 वर्ष का दुखद निधन हो गया। हरीश के दुखद निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। हरीश के अलावा इस हादसे में बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दीपक सिंह बोरा व गोविंद सिंह रावत का भी निधन हो गया है। इस दुखद हादसे में 14 से 15 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपया मुआवजे का ऐलान किया है। हरीश के बड़े भाई कुंदन सिंह बिष्ट वर्तमान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंपावत में तैनात है।

जरूरी खबरें