Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Kal Ka Mousam: यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी भारी बरसात ?

Editor

Sun, Aug 31, 2025

Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है, आइए जानते है अब ताजा मौसम की रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां भारी बरसात आने का अनुमान लगाया गया है। देखें ताजा जानकारी...

देश में बारिश का कहर जारी है, मौसम विभाग ने 1 सितंबर के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी दिल्ली, मथुरा, दरभंगा, और सिहोर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

हरियाणा में कल का मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय,हिसार के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ बताया कि इस समय मानसून की ट्र्फ उत्तर भारत की ओर बनी हई है, जिसके कारण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश 3 सितंबर तक जारी रह सकती है इसमें 1 सितंबर को अच्छी बारिश, जबकि 2 और 3 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग ने कल यानी 1 सितंबर के लिए पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। आज यानी 31 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे शाम तक बारिश होने की पूरी संभावना है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में कल यानी 1 सितंबर को फिर से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, पीलीभीत, मोरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, महोबा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में 1 सितंबर को फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून,चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग,पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार में कल यानी 1 सितंबर से फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरभंगा,सीतामढ़ी,मधुबनी,सुपौल,अररिया और किशनगंज में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, भोजपुर में बाढ़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ाकर रख दी है। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश में कल यानी सोमवार को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिहोर, देवास, खरगोन, उज्जैन, बुरहानपुर, बेतुल, छिंदवाड़ा, हरदा, बालाघाट, सिवनी, खंडवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड में कल यानी 1 सितंबर को मूसलाधार बारिश से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने रांची, गढ़वा, लातेहार, गुमला, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला, गुमला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग जयपुर ने 1 सितंबर के लिए जालोर, बाड़मेर, सिरोही, राजसमंद, बांसवाड़ा, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी भी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

गुजरात और महाराष्ट्र में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में 4 और 5 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, गुजरात क्षेत्र में 3 से 5 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर, आने वाले 7 दिनों में इस पूरे क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। Kal Ka Mousam

बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 4 और 5 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 1 से 5 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कुल मिलाकर, अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर गरज, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


जरूरी खबरें