Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Jewar Airport: इस एयरपोर्ट से होगी 3 राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी, जानें सरकार का पूरा प्लान ?

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Jewar Airport: इन राज्यों के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से भी कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने बस सेवाओं के लिए हरियाणा एवं उत्तराखंड तथा हरियाणा परिवहन निगम के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अनुबंध के लिए फिलहाल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ चर्चा चल रही है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में परिवहन कनेक्टिविटी के लिए बस संचलन हेतु अनुबंध पर जल्द ही हस्ताक्षर हो सकते हैं। Jewar Airport News

जानकारी के मुताबिक, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल से एक छोटा बस स्टॉप बनाया जाएगा। यहां से उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य स्थानों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। इसके लिए यात्रियों को दिल्ली, नोएडा नहीं जाना पड़ेगा। उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे स्थानों पर बसें उपलब्ध होंगी। Jewar Airport News

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम के बहुत करीब है। इन शहरों तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद-पलवल KMP एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए 25 मिनट से एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। Jewar Airport News

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत, अंबाला जैसे शहरों तक भी कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकता है। आने वाले समय में यह उत्तर भारत के सबसे बड़े मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में नजर आएगा।

जरूरी खबरें