Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में युवाओं की हुई मौज, सैनी सरकार देगी हर महीने 9000 रुपये

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

Haryana: हरियाणा में इन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है जिन युवाओं ने सरकारी नौकरी की तैयारी करते हुए CET का एग्जाम दिया था। हरियाणा में ग्रुप-C और D की सरकारी भर्तियों के लिए CET अनिवार्य कर दी गई है।

यानी अब सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं को CET पास करनी होगी। ग्रुप C के लिए अभ्यर्थियों को 2 परीक्षाएं देनी होती हैं, जिसमें प्री और मेन्स परीक्षा शामिल है।

वहीं ग्रुप D में युवाओं के लिए सिर्फ एक परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके आधार पर उन्हें नौकरी मिलती है। Haryana News

हरियाणा सरकार की ओर से अब तक ग्रुप C और D के लिए एक-एक CET आयोजित की जाती रही है। यह परीक्षा HSSC द्वारा आयोजित की जाती है। CET के आधार पर ग्रुप C और D के विभिन्न पदों पर भर्तियां भी की जा चुकी हैं।

हाल ही में हरियाणा में ग्रुप C पदों के लिए CET 2025 की परीक्षा सफल तरीके से आयोजित हो गई है। अब सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।  Haryana News

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण दिया था। राज्यपाल ने कहा कि CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हर महीने ₹9000 मासिक मानदेय दिया जाएगा।

राज्यपाल ने ऐलान किया कि जो भी अभ्यर्थी CET पास करेगा। अगर उसे 1 साल तक नौकरी नहीं मिलती है, तो अगले 2 साल तक उसे सरकार की तरफ से 9 हजार मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।  Haryana News

सरकार की इस नई घोषणा को CET भत्ता योजना के तौर पर देखा जा रहा है। यह योजना अगली CET के बाद शुरू होगी। इस आर्थिक मदद से युवा अपनी तैयारी सुचारू रूप से कर सकेंगे और अपनी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा कर सकेंगे।

इस तरह सरकार की ओर से युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी गई है और उनके हित में फैसला लिया गया है।

जरूरी खबरें