Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। प्रदेश में रोजाना हो रही बरसात के चलते हर जगह बाढ़ ऐसे हालात बने हुए है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है। देखें पूरी जानकारी...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

6 सितंबर,2025 :

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ जैसलमेर, गुना, दमोह, संबलपुर, गोपालपुर होते हुए  उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी राजस्थान पर तथा दूसरा पंजाब पर बने होने से अरब सागर सेमी वाली हवाएं आने से   राज्य में मानसून की थोड़ी सक्रियता 11 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। 

इस दौरान कल 7 सितंबर  के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 

परंतु 8 सितंबर से 11 सितंबर के दौरान राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे इन क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश परंतु उत्तरी हरियाणा के जिलों में बादलवाई व कहीं कहीं गरजचमक  के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट बने रहने की संभावना है।   

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

जरूरी खबरें