Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Weather : हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें विभाग की ताजा रिपोर्ट 

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसको लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी की है ..

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
28 सितंबर,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :-  अरबसागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना से हरियाणा  में मौसम आमतौर पर 3 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहने  तथा बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से राज्य के विशेषकर दक्षिणी जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कल 29 सितंबर रात्रि व 30 सितंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु 1 अक्टूबर से 3 अक्तूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।Haryana Weather
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

जरूरी खबरें