Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस विभाग में जल्द होगी बड़ी भर्ती, CM सैनी ने किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव पटाक माजरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज कर पूरा करवाने का आश्वासन दिया और साथ ही पंचायत के कामों के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह 2000 करोड़ की दो परियोजनाएं प्रदेश के लिए दी हैं। जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर कनैक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने संकल्प पत्र में 217 वायदे किए थे। अब तक सरकार ने संकल्प पत्र के 41 वायदों को पूरा कर लिया है और इस वर्ष के अंत तक 90 और वायदे पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं को बिना पर्ची -खर्ची के नौकरी देने का वायदा, जब सरकार पूरा कर रही थी, तब विपक्ष के लोगों ने चुनाव आयोग और कोर्ट में जाकर रिजल्ट रुकवा दिए। 

चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली, पहले वायदे को पूरा करते हुए युवाओं को उनके विभिन्न पदों पर ज्वाइन करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति किडनी के डायलिसिस के लिए अपनी तरफ से खर्च न करें, इसके लिए सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल यूनिवर्सिटी में डायलिसिस की मुफ्त सुविधा मुहैया करवाई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव के जिन लोगों के पास पंचायती भूमि पर मकान बने हुए थे, उन पर हमेशा कोर्ट की तलवार लटकी रहती थी। ऐसे परिवारों को वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवाकर उन्हें मकान का मालिकाना हक प्रदेश सरकार ने दिया है। हमने किसानों को उनकी फसल एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की थी इस वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की और हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बना है, जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसी तरह सब्जी के किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने बिना भूमि वाले 5000 परिवारों को 100- 100 गज के प्लांट आवंटित किए हैं और दूसरे फेस के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। लंबे समय से बिजनेस नहीं कर पा रहे प्रजापति समाज के लोगों को गांवों में भूमि देने के साथ अधिकार प्रमाण पत्र भी बांटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव में 24 घंटे बिजली देने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस की सरकार में दिनभर में मात्र चार घंटे बिजली कटो में मिलती थी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पुलिस विभाग में सिपाही पदों की भर्ती निकाली जाएगी, जिसकी योजना बनाई जा रही है। युवा मेहनत करें। नौकरियों में भर्ती पूर्ण पारदर्शी तरीके से होंगी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

जरूरी खबरें