Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में इन जगहों पर स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, जाने इसकी बड़ी वजह ?

Editor

Mon, Sep 1, 2025

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, जिस कारण प्रदेश में जमकर बरसात हो रही है। वहीं प्रदेश में कुछ जगहों ओर पानी का ओवरफ़्लो होने के कारण बाढ़ जैसे हालत भी बने हुए है।

इसी बीच आज हरियाणा के पंचकूला में तड़के सुबह से बारिश का दौर जारी है। लगातार पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से घग्गर नदी और बरसाती नाले उफान पर हैं। खडूनी में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बनाया पुल बह गया है। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, पुल बहने से गांव का संपर्क टूट गया है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छामला गांव में नाले पर बना पुल डूब गया है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग की ओर से जिले में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। 3 ब्लॉक के स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आज 3 ब्लॉक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। जिन स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की है, उनमें मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूलों के साथ बरवाला ब्लॉक का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पारवाला, पिंजौर ब्लॉक का राजकीय प्राथमिक स्कूल प्रेमपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोरियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़गोदाम शामिल हैं। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला की DC मोनिका गुप्ता ने कहा कि भारी बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा व जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों, स्टूडेंट्स औप शिक्षकों से अपील की जाती है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

जरूरी खबरें