Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में रोडवेज यात्रियों की हुई मौज, अब मिलेगी ये खास सुविधा

Editor

Sat, Sep 20, 2025

Haryana: हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए ये नई सेवा शुरू की है। हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए लाइव ट्रैकिंग और आनलाइन टिकट बुकिंग की शुरुआत कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा शुरुआत में नारनौल डिपो की 10 बसों में भी लागू की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें चंडीगढ़, दिल्ली, झुन्झुनू, जयपुर जैसे लंबे रूटों पर चलने वाली वातानुकूलित बसें शामिल हैं। यात्रियों को अब बस की लोकेशन आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए हरियाणा रोडवेज का HR App गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। Haryana Roadways Bus

यात्री बस का नंबर डालकर App पर यह जान सकेंगे कि फिलहाल बस किस स्थान पर है। इसके अलावा App से ही लंबी दूरी की बसों के टिकट बुक किए जा सकेंगे और हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन भी किया जा सकेगा।

इस डिजिटल पहल से यात्रियों को जहां समय की बचत होगी वहीं टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी। Haryana Roadways Bus

टिकट ऑनलाइन

फिलहाल App के माध्यम से लंबी दूरी की वोल्वो और एचवी-एसी बसों में आनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है। कुछ ही महीनों के अंदर ही सभी रोडवेज बसों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। App को अधिक सुलभ और सरल बनाने के लिए अभी काम जारी है। Haryana Roadways Bus

विभाग की ओर से App को अधिक सुलभ और सरल बनाने के लिए अभी काम जारी है। जल्द ही सभी रोडवेज बसों के लिए टिकटों की आनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।

जरूरी खबरें