Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Editor

Mon, Sep 1, 2025

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है हरियाणा में इस बार जमकर बारिश देखने को मिल रही है। आज भी मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश ल अलर्ट जारी किया है। आइए देखते है मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट...

हरियाणा में आज अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बारिश हुई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 10.55 बजे तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। Haryana Rain Alert

प्रदेश में बाढ़ का हाईअलर्ट है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल पर है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही हैं।

उधर, मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया। 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए सीएम नायब सैनी ने UAE का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया। Haryana Rain Alert

वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

बारिश का अलर्ट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग 10.55 बजे तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद में हल्की से मध्यम की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। Haryana Rain Alert

आगे कैसा रहेगा मौसम

2 सितंबर: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर,करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। बाकी बचे सभी जिलों में अधिकांश क्षेत्र में बारिश की संभावना है। Haryana Rain Alert

3 सितंबर: मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान जताया है। जिससे बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इस दिन कसी जिले में अलर्ट नहीं है जबकि प्रदेश के कुछेक के स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

जरूरी खबरें