Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों बारिश की चेतावनी! देखें अगले कई दिनों का मौसम

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है, आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने वाली है। हरियाणा में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। 

रेवाड़ी में बीती रात तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। इसी दौरान NH-11 के नजदीक खोरी अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें सुबह गाड़ियां बंद पड़ गईं। बाद में इन्हें धक्का देकर ले जाना पड़ा। Haryana Rain Alert

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट है। Haryana Rain Alert

प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियां कम होंगी।

3 दिन बारिश संभावना

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। Haryana Rain Alert

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान बीच बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। Haryana Rain Alert

अगले 3 दिन का मौसम...

25 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, जींद, कैथल,कुरूक्षेत्र, सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत होने की संभावना है, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है। Haryana Rain Alert

26 अगस्त: 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Rain Alert

27 अगस्त: किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावित है।

जरूरी खबरें