Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बदमाशों ने किया कर्मचारियों पर हमला, जाने पूरा मामला ?

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में शनिवार एक्स-रे रूम के बाहर रंजिशन तीन रेडियोग्राफर पर पांच-छह युवकों ने डंडों से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड सहित छह युवकों ने तीनों पर जमकर डंडे बरसाए। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा होते देखकर हमलावर भरे अस्पताल के बीच से फरार हो गए। इस मारपीट में रेडियोग्राफर मोहित, शज्जाद व अमित का इमरजेंसी में उपचार हुआ। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित के सिर व शरीर पर अन्य जगह डंडे लगने पर वह एक्स-रे रूम में ही बेहोश हो गए थे। अमित की बाजू में डंडे लगे हैं। वहीं, शज्जाद की टांगों और सिर पर चोट के निशान हैं। शनिवार को सुबह अस्पताल के ही एक सिक्योरिटी गार्ड व तीनों रेडियोग्राफर की मारपीट हुई थी। आधे घंटे बाद ही सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथियों ने तीनों पर हमला कर दिया। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि दोनों पक्षों ने अपनी तरफ से शिकायत दी है। इसी बीच करीब तीन घंटे तक अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बंद रहीं।Haryana news

एक्स-रे रूम में चार रेडियोग्राफर अतुल, मोहित, शज्जाद और अमित की ड्यूटी थी। तभी अस्पताल का ही सिक्योरिटी गार्ड अमित मरीज का एक्स-रे करवाने के लिए आया था। इसी बीच आपसी बहस के बाद मारपीट हो गई थी। 

जरूरी खबरें